अटल बिहारी वाजयेपी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- आपके नेतृत्व से देश को जबरदस्त लाभ हुआ
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।
भारत के 140 करोड़ भारतीय के साथ मिलकर मैं अतुलनीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके नेतृत्व से देश को काफी लाभ हुआ। देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाने और 21वीं शताब्दी में हर सेक्टर में देश को आगे ले जाने में आपकी अहम भूमिका थी।

इसके साथ ही पीएम मोदी सदैव अटल मेमोरियल पहुंचे और यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अन्य नेता मौजूद थे।
Recommended Video
भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए याद किया जाता है। जिस तरह से उन्होंने गठबंधन की सरकार को चलाया उसकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जाता है। अपने कार्यकाल में अटल बिहारी वाजपेयी ने कई इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार को आगे बढ़ाया। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था।
अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी वाकपटुता के लिए भी याद किया जाता है। वह एक बेहतरीन कवि भी थे और अक्सर कई मौकों पर हिंदी मे कविता का पाठ भी करते थे। उन्होंने अपनी कविताओं के कई संग्रह को भी पब्लिश कराया। जिसमे उनके गंभीर विचार और भावनाओं का उद्गार दिखता है।
अटल बिहारी वाजयेपी पूरी तरह से शाकाहारी थे और साधारण जीवन यापन करते थे। अटल बिहारी वाजपेयी अहिंसा को मानने वाले थे और वह हर किसी के जीवन का सम्मान करते थे।












Click it and Unblock the Notifications