PM मोदी की पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी, बोलीं- फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे मेरे भाई, जल्द मिलने की जताई उम्मीद
पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन ने रक्षाबंधन पर उनके लिए राखी भेजी है। पाकिस्तान मूल की कमर मोहसिन शेख हर साल पीएम मोदी के लिए राखी भेजती है।
नई दिल्ली, 07 अगस्त : पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन ने रक्षाबंधन पर उनके लिए राखी भेजी है। पाकिस्तान मूल की कमर मोहसिन शेख हर साल पीएम मोदी के लिए राखी भेजती है। इस बार भी उन्होंने राखी भेजकर एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि उनकी आयु लंबी हो। साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव की शुभकामनाएं दी हैं।

कमर मोहसिन ने उम्मीद जताई है कि इस बार पीएम मोदी से मुलाकात हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। समाचार एजेंसी एएनआई से कमर ने कहा कि मैंने रेशमी रिबन के साथ कढ़ाई डिजाइन का उपयोग करके यह राखी खुद बनाई है। उन्होंने कहा कि कोई शक नहीं कि मोदी फिर से पीएम होंगे। मैं चाहती हूं कि वह हर बार भारत के पीएम बने।
आरएसएस के कार्यकर्ता के टाइम से बांध रही राखी
मोहसिन शेख हर साल पीएम मोदी को राखी और रक्षा बंधन कार्ड भेजती है। कमर शेख अपनी शादी के बाद पाकिस्तान से भारत आई थीं और तब से भारत में ही रह रही हैं। पाकिस्तानी मूल की महिला ने कहा कि वह 24-25 साल से अधिक समय से मोदी को राखी बांध रही हैं। शेख ने कहा कि मोदी के साथ उनका पहला रक्षा बंधन तब था जब वह आरएसएस के कार्यकर्ता थे।
यह भी पढ़ें- रेसलर पूजा का PM मोदी ने बढ़ाया हौसला तो पाकिस्तानी हुक्मरानों से होने लगे सवाल, जानें क्यों?












Click it and Unblock the Notifications