रेसलर पूजा का PM मोदी ने बढ़ाया हौसला तो पाकिस्तानी हुक्मरानों से होने लगे सवाल, जानें क्यों?
बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार है। भारत ने अबतक 35 से अधिक मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं इस प्रदर्शन से पड़ोसी देश पाकिस्तान को लोग भी भारत के कशीदे पढ़ रहे हैं।
नई दिल्ली, 07 अगस्त : बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार है। भारत ने अबतक 35 से अधिक मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं इस प्रदर्शन से पड़ोसी देश पाकिस्तान को लोग भी भारत के कशीदे पढ़ रहे हैं। साथ ही अपने हुक्मरान से पूछा है कि क्या उन्हें पता भी चल रहा है कि उसके खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं, उनपर ध्यान रखते हैं। उनके दुख में शामिल होते हैं।
Recommended Video

पाकिस्तानी ने अपने वजीर-ए-आजम से पूछा सवाल
पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम को कुछ खबर नहीं रहती है। उन्हें अपने एथलीट्स को लेकर कोई चिंता भी नहीं। दरअसल, पीएम मोदी का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद पाकिस्तान के लोगों ने भी पीएम मोदी की खूब तारीफ की है और अपने हुक्मरानों से सवाल पूछा है कि हम भारत की तरह प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाते हैं?

क्या बोले पीएम मोदी
बता दें कि खेल में पूजा गहलोत को गोल्ड मेडल नहीं मिला तो वह काफी दुखी हो गई। कांस्य पदक मिलने के बाद भी वह खुश नहीं थीं। उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने देश से माफी मांगते हुए कहा कि सॉरी मैं सोना नहीं ला पाई। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर पूजा का हौसला बढ़ाया और कहा कि उनका मेडल माफी मांगने के लिए नहीं है बल्कि जश्न मनाने के लिए है। इस पर पछतावा बिल्कुल न करें।

गोल्ड मेडल नहीं जीतने पर पूजा दुखी
महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में पूजा गहलोत ने काफी संघर्ष किया लेकिन मुकाबला नहीं जीत सकी। पूजा ने संवाददाताओं से कहा कि वह चाहती थीं कि प्रतियोगिता में उनकी जीत के बाद राष्ट्रगान बजाया जाए लेकिन वह केवल एक कांस्य हासिल कर सकीं। एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो से एथलीट की निराशा को देखते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा सवाल
इस बीच पहली प्रतिक्रियाओं में से एक पाकिस्तानी मीडियाकर्मी शिराज हसन की ओर से आई जिन्होंने मोदी की शैली की तुलना पड़ोसी देश के नेताओं के रवैये से की। शिराज ने कहा कि भारत इस तरह से अपने एथलीटों को प्रोजेक्ट करता है। पूजा गहलोत ने कांस्य जीता और दुख व्यक्त किया क्योंकि वह स्वर्ण पदक नहीं जीत पाईं। पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया। क्या कभी पाकिस्तान के पीएम या राष्ट्रपति का ऐसा संदेश देखा है? क्या वे जानते भी हैं कि पाकिस्तानी एथलीट पदक जीत रहे हैं?

हमें पूजा पर गर्व
एक अन्य नेटीजन ने ट्वीट कर कहा कि मोदी इज द बेस्ट। जब पीएम खुद आपको प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं, तो इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। एक अन्य यूजर ने कहा कि मोदी को अन्य सभी नेताओं से अलग बना दिया। वे हमारे खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं जैसे किसी ने कभी नहीं किया। हमें पूजा गहलोत पर गर्व है।
यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव 2022: जीत के बाद जगदीप धनखड़ को NDA की ओर से बधाईयों का तांता, पीएम मोदी ने की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications