वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी, जरूर पढ़ें IIT-IIM की सर्वे रिपोर्ट

वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद पहली बार आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे हैं। पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ। देश भर के मीडिया की नज़रें उन पर टिकी हुई हैं, कि आख‍िर ऐसी कौन सी सौगातें हैं जो मोदी काशी को देने वाले हैं। जबकि हमारा सुझाव यह है कि मोदी काशी के बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी के उन सुझावों को जरूर पढ़ें, जो चुनाव के पहले दिये गये थे।

आईआईएम कोजीकोड ने आईटी बीएचयू वाराणसी के साथ एक साझा अध्ययन किया, जिसमें तमाम शहरी समस्याओं को उल्लेख‍ित किया। यह अध्ययन विदेशी पर्यटकों ओर स्थानीय के बीच किये गये सर्वेक्षण पर आधारित है।

अध्ययन के मुख्य अंश इस प्रकार हैं-

  • बनारस में बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है। यह गहरी चिंता का विषय है।
  • बनारस में 73 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं।
  • 11 प्रतिशत मेनुफेक्चरिंग इंडस्ट्री में हैं, जिनमें बुनकर भी शामिल हैं। बुनकरों का उत्थान जरूरी।
  • 7 फीसदी ट्रेड एंड कॉमर्स में हैं, 2 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट सेवाओं में हैं। ट्रांसपोर्ट सेवा दुरुस्त हो।
  • 1 फसीदी लोग कृष‍ि और बाकी के 6 प्रतिशत अन्य क्षेत्रों से जुड़े हैं। कृषि में निवेश जरूरी।
  • वाराणसी में 55 प्रतिशत पर्यटक ट्रेन से आते हैं, लिहाजा रेल व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिये।
  • 15% पर्यटक बाई रोड आते हैं। बनारस से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों को हाई क्वालिटी बनाने की जरूरत।
  • स्थानीय पर्यटन एजेंसियां लोगों को बेवकूफ बनाने के प्रयास करते हैं। इन पर लगाम कसने की जरूरत।
  • बेरोजगारी के कारण चोरियां, महिलाओं से छेड़खानी के मामले बहुत आते हैं। इनसे निबटने की जरूरत।

इस अध्ययन में वाराणसी के लिये आईआईटी ने कई और सुझाव दिये हैं वह आप ऊपर तस्वीर पर या इसी लिंक पर click करके पढ़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+