टाइम मैगजीन के कवर पेज पर पीएम मोदी, दिया Exclsive इंटरव्यू
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ दुनिया करती हैं लेकिन इस बात को उनके विरोधी मानते नहीं है लेकिन अब उनके आलोचकों के मुंह बंद हो जायेंगे क्योंकि दुनिया की सबसे मशहूर टाइम मैगजीन ने अपने कवर पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगह दी है। जो कि एक सम्मान की बात है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मैगजीन के एडिटर नैंसी गिब्स, एशिया के एडिटर जोहर अब्दुलकरीम और साउथ एशिया के ब्यूरो चीफ निखिल कुमार को दो घंटे लंबा इंटरव्यू भी दिया था। आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक पीएम मोदी ने अपने लंबे इंटरव्यू में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का उत्तर हिंदी में दिया और इस दौरान उन्होंने भारत की विदेश नीति के बारे में खुलकर बातें की। मोदी ने इंडो-चाइना और इंडो-अमेरिका रिलेशन के बारे में खुलकर अपनी बातें रखीं, इसलिए टाइम ने मोदी को कवर पेज पर जगह दी है।
कवर पेज पर पीएम मोदी की फूल तस्वीर है, जिसमें वो अपने पसंदीदा पहनावे यानी क्रीम कलर के कुर्ते और सफेद चूड़ीदार में नजर आ रहे हैं। इससे पहले फोर्ब्स ने भी पीएम मोदी को प्रतिभावान लोगों में गिना था।













Click it and Unblock the Notifications