दुनिया के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शमिल हुए मोदी, सोनिया हुई OUT
नयी दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद नए खिताब अपने नाम करते जा रहे है। लोकप्रियता के मामले में उनके सामने अभी कोई भी राजनेता खड़ा नहीं हो सकता तो वहीं एक नया खिताब भी उनके नाम जुड़ गया है।

मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स मैगजीन के सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में मोदी को स्थान मिला है। इस लिस्ट में मोदी को 15वें स्थान पर रखा है और वे पहली बार इसमें शामिल हुए हैं। वहीं नबंर 1 का खिताब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम रहा है।
इनके अलावा दुनिया के 72 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 36वें नबंर पर है जबकि आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 57वें और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला 64वें स्थान पर हैं।
मोदी के बारे लिखते हुए फोर्ब्स ने कहा है कि भारत का नया रॉकस्टार बॉलिवुड से नहीं है। वह तो नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री हैं । फोर्ब्स ने लिखा है कि मोदी ने मई में आम चुनावों में विशाल जीत के साथ कार्यभार संभाला।












Click it and Unblock the Notifications