यूपी सरकार के पूर्व मंत्री रहे बीजेपी नेता नेपाल सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नेपाल सिंह का हार्ट अटैक से मुरादाबाद में निधन हो गया है। आज रामपुर में उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। नेपाल सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें कई सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने कहा "इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।"

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री रहे बीजेपी नेता नेपाल सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

आपको बता दें कि नेपाल सिंह 5 बार विधान परिषद के सदस्‍य, दो बार प्रदेश सरकर में कैबिनेट मंत्री और रामपुर लोकसभा सांसद-विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रह चुके थे। वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। नेपाल सिंह का जन्‍म अलीगढ़ में हुआ था लेकिन उनकी राजनीति मुरादाबाद से शुरू हुई थी। वो मुरादाबाद में ही ज्‍यादतर रहते भी थे। वो साल 2014 में रामपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। उनके पिता रामइकबाल सिंह प्रोफेसर थे।

जेपी नड्डा ने भी जताया दुख

नेपाल सिंह के निधन पर बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जताया है। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा 'पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नेपाल सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका संपूर्ण जीवन जनता की सेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका निधन बीजेपी परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ऊं शांति शांति शांति।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+