PM मोदी की भतीजी के साथ दिल्ली में लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली: देश की राजधानी में दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। बदमाश खुले आम लोगों को लूट रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस अपने रवैये को लेकर सवालों के घेरे में है। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी के साथ भी चोरों ने लूटपाट की। पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स दो बदमाशों ने छीन लिया। दमयंती बेन के मुताबिक पर्स में करीब 56 हज़ार रुपये, दो मोबाइल और तमाम अहम दस्तावेज थे। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीएम मोदी की भतीजी को लूटा

पीएम मोदी की भतीजी को लूटा

पीएम मोदी के भतीजी के साथ लूट दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में गिने जाने वाले सिविल लाइन्स में हुआ। यहां दो बाइक सवार बदमाश उनका पर्स लेकर फरार हो गए। दरअसल दमयंती मोदी प्रहलाद भाई मोदी की बेटी हैं। प्रहलाद भाई नरेंद्र मोदी के भाई हैं। दमयंती ने थाने में केस दर्ज होते वक़्त पीएम मोदी की भतीजी होन की बात नहीं बताई। लेकिन जैसे ही ये बाद पुलिस को मीडिया के जरिए पता चली, विभाग में हड़कंप मच गया।

स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटा

स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटा

दमयंती के मोदी की भतीजी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस से तेजी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी तक फरार हैं। दरअसव वो आज सुबह ही अमृतसर से दिल्ली लौटीं। उनका कमरा सिविल लाइन इलाके के गुजराती समाज भवन में बुक था। उन्होंने पुरानी दिल्ली से गुजरात भवन के लिए ऑटो लिया। जैसे ही वो गेट में पहुंचने के बाद ऑटो से उतर रही थी, उसी समय स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। उनके शोर मचाने से पहले ही पर्स लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी

पीएम मोदी की भतीजी को आज शाम अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन उनके दस्तावेज भी लूट में गायब हो गए हैं। गौरतलब है कि सिविल लाइन इलाके में जहां पर चोरी कीये वारदात हुई है, वहां से चंद कदम की दूरी पर ही दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का घर है। वहां से कुछ दूरी पर ही दिल्ली के सीएम का आवास है। दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर इस लूट ने सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+