यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत के बाद पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली, 1 मार्च। यूक्रेन में भारी जंग के हालात और वहां फंसे भारतीय छात्रों की चिंताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की है। प्रधानमंत्री की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब आज मंगलवार को ही यूक्रेन के खारकीव में एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हुई है। पिछले दो दिनों में ये चौथी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह की बैठक की अध्यक्षता की है।

Narendra Modi

मंगलवार की सुबह यूक्रेन के खारकीव शहर में गोली बारी में एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर कर इस घटना की जानकारी थी। रूस के हमले के बाद यह यूक्रेन में किसी भारतीय की पहली मौत है।

कर्नाटक के हावेरी का रहने वाला नवीन यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह जब वह खाना लेने बाहर गया था उसी समय रूसी गोलीबारी में उसकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन के परिवार से फोन पर बात कर अपना शोक व्यक्त किया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी नवीन के परिवार से फोन पर बात कर शोक में डूबे परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ही देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने विभिन्न मुद्दों के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी थी जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की प्रतिक्रिया और वहां फंसे छात्रों की वापसी के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी भी थी।

इसके पहले भारत सरकार ने जंग के दौरान वहां फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे मिशन में सहयोग देने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+