नरेंद्र मोदी से मिले प्रणब मुखर्जी, मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई

Recommended Video

    PM Modi की जीत की खुशी में Pranab Mukherjee ने मोदी को क्या खिलाया | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रणब मुखर्जी ने मोदी से मिल उनको बधाई दी और उनको मिठाई भी खिलाई। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, आज प्रणब दा का आशीर्वाद लिया। प्रणब दा से मुलाकात हमेशा अनुभव और जानकारी बढ़ाने वाली होती है। उनके ज्ञान और समझ की कोई दूसरी मिसाल नहीं है।

    PM Narendra Modi met former President Pranab Mukherjee Delhi

    नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी के साथ मुलाकात की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। ट्वीट करते हुए नरेंद्र मोदी ने लिखा कि प्रणब दा उनके लिए हमेशा प्रेरणस्रोत रहे हैं। उनके ज्ञान और व्यवहारिक समझ का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। वो एक ऐसी हस्ती हैं जिनका देश के विकास में अमूल्य योगदान है। नरेंद्र मोदी गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे हैं। इससे पहले वो कई दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। वो कई सरकारों में केंद्र में मंत्री भी रहे। नरेंद्र मोदी 2014 में भाजपा की जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री बने थे। हाल ही में हुए आम चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद उनको एनडीए ने संसदीय दल का नेता चुना है। जिसके बाद उनका फिर से पीएम बनना साफ हो गया है।

    17 वीं लोकसभा के लिए 542 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने एनडीए ने 353 जबकि अकेले भाजपा ने 303 सीटें हासिल की हैं। ये बहुमत के आंकड़े, 272 से काफी ज्यादा है। कांग्रेस को महज 52 सीटें इस चुनाव में मिली हैं। डीएमके को 23 सीटें, वायएसआर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को 22-22 सीटों पर जीत मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+