हर गांव को 24 घंटे बिजली मुहैया कराना मेरा सपना: PM मोदी

सोलापुर। स्वतंत्रता दिवस के जोशीले भाषण के बाद पीएम मोदी ने गांव व बिजली की योजनाओं से जुड़ी एक नई घोषणा की है। महाराष्ट्र के सोलापुर में पीएम मोदी ने युवाओ और छात्रों से बिजली बचाने की अपील की। बिजली के बिल में कटौती का अनोखा मंत्र पेश करते हुए उन्होंने देश के 'विकास' की तस्वीर बदलने की बात कही है।

village pm modi

उन्होंने सोलापुर-रायचूर ट्रांसमिशन लाइन को देश को सौंपा। इस मौके पर पीएम ने कहा कि, सिर्फ सेना में भर्ती होना, नेता, एमपी या एमएलए बन जाना ही देश सेवा नहीं बल्कि, देश की जनता बिजली की बचत करके देशहित की जिम्मेदारी निभा सकती है।

पीएम बोले कि बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे पर कई चुनाव लड़े गए लेकिन, जैसा विकास होना चाहिए था वैसा संभव नहीं हो पाया। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश भर मेंं 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का लक्ष्य बना रही है।

पढ़ें- बिकनी पर बवाल

क्या है समस्या-

  • देशव्यापी नेटवर्क, बिजली ट्रांसमिशन लाइनों और ऊर्जा तथा जल ग्रिडों के साथ आधारभूत संरचना विकास के लिए अपनी दृष्टि रेखांकित करते हुए मोदी ने संबोधन पेश किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बिजली-बचत देश सेवा का ही दूसरा रूप है।
  • उन्होंने 765 किलोवाट वाली सोलापुर-रायचूर ट्रांसमिशन लाइनें राष्ट्र को समर्पित करने और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के पुणे-सोलापुर खंड को चार लेन का बनाने के काम की आधारशिला रखी। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव में सप्ताह में सातों दिन, साल में 365 दिन, दिन में चौबीसों घंटे बिजली मुहैया कराना केंद्र सरकार का सपना है।

क्या है प्लान-

  • उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजली पैदा की जाती है और फिर उसकी आपूर्ति होती है पर इसे बचाना भी एक अहम है। कुछ लोग सोचते हैं कि देश सेवा के लिए विधायक या सांसद बनना होता है या रक्षा बलों में शामिल होना होता है।
  • उन्होंने सिलसिलेबार कहा कि बिजली पैदा करना बहुत महंगा है पर इसकी बचत बहुत आसान है और इससे हम बड़ा फर्क पैदा कर सकते हैं। उन्होेंने सभा में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की चिंताएं पर भी गौर किया जिसमें उन्होंने कोयले और गैस की कमी की वजह से ठप पड़े संयंत्रों पर अपनी बात रखी थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+