किस वजह से BJP ने 3 साल में 191 बार लिया पीएम मोदी का नाम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के लिए कितने अहम हैं ये सामने आए एक आंकड़े से समझा जा सकता है। बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी की ओर से पेश किए गए विभिन्न प्रस्तावों में 21 बार प्रधानमंत्री मोदी के नाम का जिक्र किया गया। वहीं मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में बीजेपी की अब तक हुई 8 अहम बैठकों में 191 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जिक्र हुआ है।

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में छाए हैं पीएम मोदी
मई 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने सत्ता संभाली है। सत्ता में आने के बाद बीजेपी की ओर से हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी या राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों में प्रधानमंत्री मोदी ही केंद्र में रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से कुल आठ बार बीजेपी की अहम बैठक हुई, जिसमें पारित किए गए प्रस्तावों में 191 बार पीएम मोदी के नाम का जिक्र किया गया।

बीजेपी की 8 अहम बैठकों में पारित प्रस्ताव में पीएम मोदी छाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले बीजेपी के पारित प्रस्तावों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का सबसे ज्यादा जिक्र किया गया था। 2000 से 2003 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के दौरान बीजेपी के भीतर पारित प्रस्तावों में 66 बार वाजपेयी के नाम जिक्र किया गया। साल 2000, 2001, 2002, 2003 में पारित प्रस्ताव में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का जिक्र था।

अटल बिहारी वाजपेयी से भी आगे निकले पीएम मोदी
फिलहाल पूरे आंकड़ों पर नजर डालें तो पीएम मोदी का नाम सबसे आगे है। उनके नाम का जिक्र बीजेपी की ओर से पारित प्रस्ताव में अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना में तकरीबन तीन गुना अधिक बार किया गया है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी के लिए कितने जरूरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications