PICS: तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी की दाऊदी बोहरा समाज से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंदौर में दाऊदी बोहरा समाज के अशारा मुबारक कार्यक्रम में शिरकत की और उनके 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दाल सैफुद्दीन से मुलाकात की।
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंदौर में दाऊदी बोहरा समाज के अशारा मुबारक कार्यक्रम में शिरकत की और उनके 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दाल सैफुद्दीन से मुलाकात की। बोहरा समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बोहरा समाज के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है। मोदी ने कहा, 'बोहरा समाज के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं एक प्रकार से समाज का सदस्य बन गया हूं। आज भी मेरे दरवाजे आपके परिवारजनों के लिए खुले हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहार भी मौजूद थे।





ये भी पढ़ें: दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात, शिवराज सिंह चौहान भी थे मौजूद




ये भी पढ़ें: इंदौर में पीएम मोदी बोले, बोहरा समाज की राष्ट्रभक्ति देश के लिए मिसाल












Click it and Unblock the Notifications