किसान आंदोलन पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक, अमित शाह, राजनाथ समेत चार मंत्री शामिल

नई दिल्ली: मोदी सरकार संसद के मानसून सत्र में तीन कृषि कानून लेकर आई थी। जिसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। साथ ही एक हफ्ते से उनका दिल्ली चलो आंदोलन जारी है। 3 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से बातचीत की थी। साथ ही कानून में कुछ संशोधन की बात कही थी, जिसे किसानों ने खारिज कर दिया। अब उन्होंने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बीच आज किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के चार वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

modi

Recommended Video

    Farmers Protest: Farm Law के खिलाफ आर-पार के मूड में किसान, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता तब तक वो पीछे नहीं हटेंगे। इस वजह से आज दोपहर दो बजे केंद्र सरकार किसानों से फिर से बात करेगी। इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक हाईलेवल बैठक बुलाई है, जो अभी जारी है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल शामिल हैं। बैठक में चारों मंत्री किसान आंदोलन के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

    ये मंत्री करेंगे किसानों के साथ बैठक
    केंद्र सरकार बातचीत के जरिए किसानों के मुद्दे को सुलझाना चाहती है। इस वजह से आज किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की वार्ता होगी। जिसमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और सोम प्रकाश मौजूद रहेंगे। इस दौरान कोशिश की जाएगी कि किसानों के मुद्दे का समाधान हो सके। वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत के जरिए मुद्दा हल नहीं हुआ तो वो संसद का घेराव करेंगे।

    8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान
    भारतीय किसान यूनियन (BKU-Lakhowal) के महासचिव एचएस लाखोवाल के मुताबिक 3 दिसंबर को हुई बैठक में उन्होंने सरकार से साफ कह दिया था कि जल्द से जल्द कृषि कानूनों को वापस लें, नहीं तो वो 5 दिसंबर को देशभर में पीएम मोदी को पुतला जलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने 8 दिसंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+