सैमसंग ने नोएडा में लगाई दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग की सबसे बड़ी फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन की ये पहली भारत यात्रा है।

नोएडा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग की सबसे बड़ी फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की ये पहली भारत यात्रा है। नोएडा में लगने वाला प्लांट दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग की दुनिया में सबसे बड़ी फैक्ट्री है। नोएडा के 81 सेक्टर में ये कंपनी 5000 करोड़ की लागत से बनाई गई है।

Samsung

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मेन जे इन के साथ मिलकर नोएडा के सेक्टर 81 में सैमसंग की दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की पत्नी किम जुंग और कई उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। फैक्ट्री के बगल में ही एक हेलीपैड बनाया गया है जहां मोदी और जे इन हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

नोएडा के सेक्टर 81 में सैमसंग ने अपनी सबसे बड़ी ईकाई लगाई है। ये फैक्ट्री 5000 करोड़ की लागत से 35 एकड़ में बनाई गई है। इस फैक्ट्री में बनने वाले मोबाइल बनेंगे जो यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में निर्यात किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने लोकतंत्र को बचाए रखा इसलिए एक चायवाला देश का पीएम बना'

सैमसंग ने पिछले साल जून में अपने नोएडा स्थित प्लांट को बढ़ाने के लिए 4,915 करोड़ के निवेश की घोषणा की थी। एक साल के अंदर ही दोगुने उत्पादन के साथ ये कंपनी प्रोडक्शन के लिए तैयार है। नोएडा का प्लांट साल 1996 में लगाया गया था, जहां साल 1997 में टीवी बनना शुरू हुआ। इसके बाद साल 2005 में यहां मोबाइल विनिर्माण ईकाई लगाई गई। सैमसंग इंडिया के प्रेसीडेंट और सीईओ एसची हॉन्ग का कहना है कि बड़ा प्लांट देशभर में सैमसंग उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा।

सैमसंग के देश में फिलहाल दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ( नोएडा और श्रीपेरंबदूर, तमिलनाडु), पांच रिसर्च और डिवेलपमेंट सेंटर और नोएडा में एक डिजाइन सेंटर है, जिसमें 70,000 लोग काम करते हैं। कहा जा रहा है कि इस नए प्लांट से भी नई नौकरियां उत्पन्न होंगी। सैमसंग की अभी तक सबसे बड़ी कंपनी वियतनाम में थी, जहां सलाना ढाई करोड़ फोन बनते हैं। वहीं अब नोएडा स्थित फैक्ट्री के बाद भारत में सैमसंग के सलाना 12 करोड़ फोन बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Samsung यूजर्स सावधान: फोन में आया वायरस, दूसरों को भेज रहा आपकी तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+