कांग्रेस ने लोकतंत्र को बचाए रखा इसलिए एक चायवाला देश का पीएम बना: मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने 'आपातकाल' को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था और कहा था कि सत्ता में रहने का लालच ऐसा था कि लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। देश के बड़े-बड़े नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था और यह सब इसलिए किया गया ताकि एक परिवार-गांधी परिवार को फायदा पहुंचाया जा सके। वहीं इसपर अब कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए पीएम मोदी को घेरा है।

senior congress leader mallikarjun kharge attacks pm modi

ये भी पढ़ें: कौन था डॉन मुन्ना बजरंगी, BJP विधायक कृष्णानंद राय समेत 40 मर्डर केस थे दर्ज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि एक चायवाला इसलिए देश का प्रधानमंत्री बन सका क्योंकि कांग्रेस ने लोकतंत्र को बचाए रखा। खड़गे ने प्रधानमंत्री हर कार्यक्रम में पूछ रहे हैं कि कि कांग्रेस ने पिछले 70 साल में क्या किया। तो बता दूं कि उनके जैसा कोई चायवाला देश का प्रधानमंत्री इसलिए बन सका क्योंकि हमने लोकतंत्र में सभी को एक समान अधिकार दिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव और सोनिया गांधी के चरित्र पर अनवरत हमले होते रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी 43 साल पहले के आपातकाल के बारे में बात करते हैं, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के 2014 में सत्ता में आने के बाद देश में अघोषित आपातकाल रहा है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के मुद्दे पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला था। गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था किया था कि आपातकाल केवल एक परिवार के फायदे के लिए लगाया गया था।

ये भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने प्रेस कॉफ्रेंस करके कहा था हो सकती है हत्या, फिर भी नहीं बचा सकी यूपी पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+