Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जसराज कल्चरल फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, भारतीय संगीत को दिलानी है वैश्विक पहचान

नई दिल्ली, जनवरी 28। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन का शुभारंभ किया। वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में संगीत के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में संगीत को समर्पित करने वाले स्टार्टअप तैयार किए जाएं, ताकि वैश्वीकरण के दौर में संगीत को भी वैश्विक पहचान मिल सके, इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

Narendra modi

संगीत को मिले वैश्विक पहचान- पीएम मोदी

पीएम मोदी मोदी ने कहा, "आज के वैश्वीकरण के दौर में भारतीय संगीत को भी अपनी वैश्विक पहचान बनानी चाहिए, वैश्विक स्तर पर अपना प्रभाव बनाना चाहिए, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। जब टेक्नोलॉजी का प्रभाव हर क्षेत्र में है, तो संगीत के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी और आईटी का रिवॉल्यूशन होना चाहिए।'

पीएम मोदी ने कहा कि संगीत एक बहुत गूढ़ विषय है। हालांकि मैं इसका बहुत अधिक जानकार नहीं हूं, लेकिन हमारे ऋषियों ने स्वर और नाद को लेकर जो बातें कही हैं, वो अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा कि पंडित जसराज जी की जन्मजयंती के पुण्य अवसर इस कल्चरल फाउंडेशन की स्थापना के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं।

राष्ट्रीय विरासत कला और संस्कृति की करनी होगी रक्षा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमें संगीत के साथ-साथ भारत की राष्ट्रीय विरासत कला और संस्कृति की रक्षा भी करनी होगी और इसका विकास करना है। पीएम ने कहा कि आज हम काशी जैसे अपनी कला और संस्कृति के केन्द्रों का पुनर्जागरण कर रहे हैं, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम को लेकर हमारी जो आस्था रही है, आज भारत उसके जरिए विश्व को सुरक्षित भविष्य का रास्ता दिखा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+