पाकिस्तान जाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय पीएम हैं मोदी
नई दिल्ली। शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ तीन घंटों में जो कुछ हुआ, उसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इनवाइट पर भारत के प्रधानमंत्री अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लाहौर होते हुए तब भारत की राजधानी दिल्ली लौटते हैं। यह डिप्लोमैसी का वह अंदाज था जिसे अब तक कम ही लोगों ने देखा है।

अगले वर्ष फिर पाक जाएंगे मोदी
लाहौर पहुंचने के साथ ही पीएम मोदी भारत के चौथे प्रधानमंत्री बन गए जो पाकिस्तान गए हैं। पीएम मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु, राजीव गांधी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने ही पाकिस्तान का दौरा किया था।
पढ़ें-सज्जन जिंदल, पीएम मोदी और नवाज शरीफ
पंडित जवाहर लाल नेहरु और अटल बिहार वाजपेई दो बार पाक गए तो वहीं राजीव गांधी सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान गए थे।
हाफिज सईद ने पीएम मोदी को बताया 'दुश्मन'
पीएम मोदी अगले वर्ष सितंबर माह में पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। इसके साथ ही वह चौथे ऐसे भारतीय पीएम भी बन जाएंगे जो अपने कार्यकाल में पाक का दौरा करेंगे।
कश्मीर विवाद सुलझाने पाक गए थे नेहरु
पंडित जवाहर लाल नेहरु पहले वर्ष 1953 में कश्मीर विवाद सुलझाने पाकिस्तान गए तो फिर वर्ष 1960 में वह इंडस जल संधि के लिए पाकिस्तान गए।
इसी तरह से अटल बिहारी वाजपेई पहले वर्ष 1999 में लाहौर बस यात्रा की शुरुआत पर बस लेकर पाक गए। इसके बाद वर्ष 2004 यानी अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में वह सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाक गए थे।












Click it and Unblock the Notifications