PM मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच को किया संबोधित, अग्निपथ योजना को बताया गेम चेंजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अग्निवीरों के पहले बैच से बातचीत की। सेना में नए जवानों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल अग्निवीर योजना शुरू की थी।

PM Modi interacts Agniveer

PM Modi Interacts Agniveers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए से अग्निवीरों के पहले बैच के साथ संवाद किया। अग्निवीरों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। सेना में नए जवानों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल अग्निवीर योजना शुरू की थी। इस दौरान पहले बैच को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अग्निवीरों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इसी के साथ इस योजना को गेम चेंजर बताया।

अग्निपथ योजना मील का पत्थर साबित होगी: PM मोदी

पीएम मोदी ने सोमवार को तीनों सेनाओं के अग्निवाीरों की तैनाती से पहले उनसे पहले बैच से बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अग्निपथ योजना मील का पत्थर साबित होगी और सशस्त्र बलों को मजबूर करने और भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करने में एक गेम चेंजर साबित होगी।

4 साल के लिए सेना में भर्ती की योजना

पिछले साल 14 जून को घोषित अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) में साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच के युवाओं को चार साल के लिए भर्ती करना हैं और उनमें से 25 फीसदी को आगे की सर्विस में 15 साल तक बनाए रखने का प्रावधान है। 2022 के लिए इस आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया था। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे।

तीन सेनाओं में ट्रेनिंग शुरू

बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद सभी जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। अग्निपथ योजना के युवाओं को अग्निवीर कहा जाता हैं, जो सभी तीनों सेनाओं के ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+