मिजोरम पहुंचे PM मोदी, तुईरिल हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की राजधानी आईजोल में तुईरिल हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि तुईरिल हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट मिजोरम में केद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया पहला बड़ा प्रोजेक्ट है। पीएम मोदी ने कहा, 'इस प्रोजेक्ट को सबसे पहले 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मंजूरी दी थी। लेकिन बाद में इसमें देरी हुई। इस प्रोजेक्ट का पूरा होना इस नार्थ ईस्ट राज्यों में चल रहे और विकास कार्यों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।'

मिजोरम पहुंचे PM मोदी, तुईरिल हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में नार्थ ईस्ट के विकास के लिए कई काफी कार्य हुए थे। नार्थ ईस्ट राज्यों की तरक्की के लिए हम भी उन्हीं रास्तों पर चल रहे हैं। मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी बराबर नार्थ ईस्ट का दौरा करते रहते हैं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'अब आप लोगों को अपनी समस्याएं लेकर दिल्ली जाने की जरुरत नहीं है। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली से अधिकारी आपके पास आएंगे। हमने इस नीति को डोनर(DONER) मंत्रालय का नाम दिया है। डोनर का मतलब है मिनिस्ट्री फॉर डेवलपमेंट ऑफ नार्थ ईस्ट रिजन।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर-पूर्व राज्यों, मेघालय और मिजोरम के दौरे पर हैं। मिजोरम की राजधानी आईडोल में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अब मेघालय के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी मेघालय की राजधानी शिलांग में तुरा राष्ट्रीय राजमार्ग की पट्टिका का उद्घाटन करेंगे साथ ही एक रैली को भी संबेधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+