PM मोदी ने 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का किया उद्घाटन, कही ये अहम बातें
PM मोदी ने 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का किया उद्घाटन, कही ये अहम बातें
नई दिल्ली, 20 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हमारे और राष्ट्र के सपने अलग नहीं है। हमारी नीति और राष्ट्रीय सफलताएं अलग नहीं हैं। राष्ट्र की प्रगति में ही हमारी प्रगति है। हमसे ही राष्ट्र का अस्तित्व है और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है।'' पीएम मोदी ने यह भी कहा है, ''हमें यह मानना होगा कि देश की आजादी के बाद के 75 सालों में हमारे समाज में, हमारे राष्ट्र में, एक बुराई सबके भीतर घर कर गई है। यह बुराई है, अपने कर्तव्यों से विमुख होना, अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि ना रखना।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये वक्त सोते हुए सपने देखन का नहीं है...'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अमृतकाल का यह समय सोते हुए सपने देखने का नहीं है बल्कि जगे होकर अपने संकल्प पूरे करने का है। आने वाले 25 साल, परिश्रम की पराकाष्ठा, त्याग, तप-तपस्या के हैं। सैकड़ों वर्षों की गुलामी में हमारे समाज ने जो गंवाया है, ये 25 वर्ष का कालखंड उसे दोबारा हासिल करने का है।''
पीएम मोदी ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हाल के आंकड़ों से पता चला है कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की सफलता के सालों बाद देश में स्त्री और पुरुष का अनुपात भी बढ़िया हो गया है। यह बदलाव इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नया भारत कैसा होगा और कितना सामर्थ्यशाली होगा।
पीएम मोदी ने कहा है कि आज हम एक ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं, जिसमें भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक ऐसा समाज बना रहे हैं, जो समानता और सामाजिक न्याय की बुनियाद पर मजबूती से खड़ा हो। पीएम मोदी ने कहा, हम एक ऐसे भारत को उभरते हुए अपने सामने देख रहे हैं, जिसकी सोच और अप्रोच नई है। इस देश के फैसले प्रगतिशील हैं।












Click it and Unblock the Notifications