पीएम मोदी ने मोहनपुरा बांध का किया उद्घाटन, कहा- शिवराज सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी
राजगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं जहां वो हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देश को देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ राजगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज मोहनपुरा बांध देश को समर्पित करेंगे जोकि करीब 3,800 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस बांध से करीब 1.35 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश का राजगढ़ सूखा प्रभावित क्षेत्र है जहां किसानों को सिंचाई के लिए केवल बारिश के सहारे ही रहना पड़ता था। मध्य प्रदेश में 2018 के आखिर में चुनाव होने हैं, ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications