PM नरेंद्र मोदी आज जाएंगे गोवा, मोपा में करेंगे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा के मोपा में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को 2,870 रुपये करोड़ की लागत से बनाया गया है।

Narendra Modi Goa visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को गोवा जाएंगे। गोवा के मोपा में पीएम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक रूप से गोवा की अपनी यात्रा के दौरान रविवार को मोपा में गोवा के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 2,870 रुपये करोड़ की लागत से बने हवाईअड्डे का संचालन 5 जनवरी से शुरू होगा।
पीएम मोदी शनिवार को दोपहर करीब 3:15 बजे गोवा में अपने पहले समारोह को संबोधित करेंगे। जहां पीएम मोदी 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। जिसके बाद में लगभग 5:15 बजे मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
अधिकारिक बयान में कहा गया, ''देश भर में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का यह निरंतर प्रयास रहा है। इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे।''
जानिए एयरपोर्ट पर क्या-क्या सुविधाएं रहेंगी?
सरकार के मुताबिक एयरपोर्ट का चरण I प्रति वर्ष लगभग 4.4 मिलियन यात्रियों (एमपीपीए) को पूरा करेगा, जिसे 33 एमपीपीए की संतृप्ति क्षमता तक बढ़ाया जा सकता है। हवाईअड्डा राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा और पर्यटन उद्योग की जरूरतों को पूरा करेगा।
एक अधिकारी ने कहा कि इसमें प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में सर्विस देने की क्षमता है, जो कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को सीधे कनेक्ट करेगी। लगभग 2,870 करोड़ रुपये की लागत से विकसित एयरपोर्ट को टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विषय पर बनाया गया है और इसमें एक सौर ऊर्जा संयंत्र, हरित भवन, रनवे पर एलईडी लाइटें, वर्षा जल संचयन, अत्याधुनिक सीवेज उपचार संयंत्र रीसाइक्लिंग सुविधाओं के साथ कई ऐसी अन्य सुविधाएं भी हैं।
2014 में एयरपोर्ट का टेंडर हुआ था, 2016 में अवॉर्ड मिला था और 13 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने राज्य सरकार के साथ परिचालन लाभ का 36.99% साझा करने का वादा करने के बाद हवाईअड्डे के निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के लिए बोली लगाई थी और जीती थी। जीएमआर इंफ्रा 40 साल के लिए रियायती अधिकार और 20 साल के लिए वैकल्पिक वृद्धि हासिल करेगी। यह गोवा का पहला कार्गो ले जाने वाला हवाई अड्डा भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications