कोटा के चंबल नदी में डूबी नाव, 12 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा जिले में करीब तीन दर्जन लोगों से भरी नाव के चंबल नदी में डूब जाने से बड़ा हादसा हो गया । पहले से क्षतिग्रस्त नाव में 35 लोग सवार थे। इनमें एक दर्जन महिलाएं और करीब आधा दर्जन बच्चे भी शामिल थे। हादसे में की सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, 12 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 4 लोग अभी लापता है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हालात को देखते हुए कोटा से चिकित्सकों की टीम बुलाकर मौके पर ही व्यवस्था कर शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा नाव हादसे में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर मारे गए लोगों के परिजनों सांत्वना दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- राजस्थान के कोटा में नाव पलटने से दुखी हूं। हादसे में अपने प्रियजनों को खो देने वालों के प्रति संवेदना। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने मृतकों के परिवार के लिए 1 लाख की मदद राशि का ऐलान किया।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ और पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने घटना पर दुख जताया है। जिला प्रशासन के अनुसार, हादसा बुधवार को सुबह करीब 9 बजे गोठड़ा कला गांव के पास हुआ।
हादसे के शिकार हुए लोग पुरानी क्षतिग्रस्त नाव में सवार होकर पास के ही कमलेश्वर धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और इसमें 10 मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे नाव चंबल नदी में कुछ दूर जाकर असंतुलित होकर पलट गई। लोग पानी में बह गये,इनमें से 2 लोग तो तैरकर बाहर आ गए । हादसे की सूचना मिलते ही कोटा से बचाव दल को भेजा गया । गोताखोरों ने 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 12 लोगों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों में 6 पुरुष 5 महिलाएं व 1 बच्चा शामिल है। ग्रामीणों से हुई पूछताछ के आधार पर माना जा रहा है कि करीब 4 लोग अभी भी लापता है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications