इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने PM मोदी, 3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में पीएम ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया, जब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ को पार कर गई। वह दुनिया में सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले लीडर्स में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ-साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से आगे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता हैं। एक महीने पहले पीएम मोदी ट्विटर के भी सरताज बन चुके हैं। उनके ट्विटर पर 5 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं।

 PM narendra Modi crosses 30 million follower on Instagram, becomes most followed world leader

इंस्टाग्राम पर अब पीएम मोदी से पीछे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो हैं जिनके 25.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पछाड़ा है। इंस्टाग्राम पर डोनाल्ड ट्रंप को फॉलो करने वालों की संख्या एक करोड़ 49 लाख है, जबकि बराक ओबामा को फॉलो करने वालों की संख्या दो करोड़ 48 लाख है।

PM narendra Modi crosses 30 million follower on Instagram, becomes most followed world leader

अभिनेताओं की बात करें तो महानायक अमिताभ बच्चन को 13.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वहीं शाहरुख खान को 18.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को 26.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जबकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को इंस्टाग्राम पर 17.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर खासे ऐक्टिव रहते हैं और काफी फॉलो भी किए जाते हैं। इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर पर मोदी के 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं, जबकि फेसबुक पर यह संख्या 44 मिलियन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+