वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी, BJP ने जारी की पहली लिस्ट
नई

स्मृति ईरानी इस बार फिर अमेटी से मैदान में
अन्य लोकसभा उम्मीदवारों की जानकारी देते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से, गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट और नितिन गडकरी नागपुर सीट से चुनाव लड़ेगे। जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेटी से मैदान में हैं। बागपत से सतपाल सिंह गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जयंत चौधरी को चुनौती देंगे। वहीं जनरल वी के सिंह गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे। हेमा मालिनी अपनी पुरानी सीट मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। डा. महेश शर्मा गौतम बुद्ध् नगर से चुनाव मैदान में हैं।

तीसरी बैठक में तय हो पाए ये नाम
लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार को तीसरी बार बैठक हुई थी। बैठक में शुरुआती कुछ चरणों के चुनाव के लिए अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। चुनाव आयोग इस बार चुनाव सात चरणों करा रहा है। पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल को होगी। जबकि 19 मई को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा। 23 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

वाराणसी में अंतिम यानी सातवें चरण में 19 मई को वोट पड़ेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतिम यानी सातवें चरण में 19 मई को वोट पड़ेंगे। उसी दिन पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, घोसी, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज में भी मतदान होगा। लालगंज, आजमगढ़, भदोही, जौनपुर, मछली शहर और भदोही में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications