CBSE 10th Result 2019: पीएम मोदी ने पास हुए स्टूडेंट्स को दी बधाई, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। 13 बच्चों को 500 में 499 अंक आए हैं। रैंक 2 पर 498 अंकों के साथ 25 बच्चे हैं और तीसरे स्थान 58 बच्चे हैं। रैंक 1 के 13 बच्चों में से 6 छात्राएं हैं और 7 छात्र हैं। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में इस बार 91.1% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट आने के बाद पीएम मोदी ने पास हुए छात्रों को बधाई दी है। ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा है कि "सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई।

आपको बता दें कि स्टूडेंट्स रिजल्ट को ऑफिशल वेबसाइट्स results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स माइक्रोसॉफ्ट ऐप- एसएमएस ऑर्गनाइजर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड को रजिस्टर करना होगा।
ये है टॉपर्स की लिस्ट
- सिद्धांत पेनगोरिया
- दिव्यांश वाधवा
- योगेश कुमार गुप्ता
- अंकुर मिश्रा
- वत्सल वार्शने
- मान्या
- आर्यन झा
- तरु जैन
- भावना एन शिवदास
- ईश मदन
- दिवजोत कौर जग्गी
- अपूर्वा जैन
- शिवानी लथ












Click it and Unblock the Notifications