अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने पर पीएम मोदी ने जेवियर मिलेई को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अर्जेंटीना के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जेवियर मिलाई को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पीएम मोदी ने कहा राष्ट्रपति के चुनाव में जीत के लिए जेवियर मिलेई को बधाई। भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी में विविधता लाने और उसका विस्तार करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
बता दें कि अर्जेंटीन में हुए आम चुनाव में दक्षिणपंथी नेता जेवियर मिलाई को जीत मिली है। उन्हें उनके कट्टरवादी विचारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सरजियो मासा को बड़े अंतर से हराया है। उन्होंने 56 फीसदी वोट हासिल किया। उन्होंने 20 लाख वोटों से जीत दर्ज की है।

अर्जेंटीना फिलहाल आर्थिक संकट से जूझ रहा है। चुनाव के दौरान जेवियर ने वादा किया था कि वह केंद्रीय बैंक को खत्म कर देंगे और नई व्यवस्था को लागू करेंगे। उन्होंने ब्राजील और चीन की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि हम किसी भी कम्युनिस्ट देश के साथ कोई सौदा नहीं करेंगे। लेकिन जेवियर की जीत के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने उन्हें बधाई दी है।
माना जा रहा है कि जेवियर की जीत के बाद अर्जेंटीना में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर वह कई अहम कदम उठा सकते हैं। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को डॉलर केंद्रित बनाने का प्रस्ताव रखा था। अर्जेंटीना के हालात पिछले दिनों काफी बदतर हो गए थे लोग सड़क पर उतर आए थे।
जेवियर की बात करें तो उनका जन्म 22 अक्टूबर 1970 को हुआ था। उन्होंने अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था को शॉक थेरेपी देने की बात कही है। वह देश की अर्थव्यवस्था को डॉलराइज करना चाहते हैं। वह गर्भपात के विरोधी रहे हैं। उनका कहना है कि रेप की स्थिति में अबॉर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications