'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास होने पर PM Modi ने दी बधाई, सभी विपक्षी सांसदों का किया शुक्रिया

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तरह के अभूतपूर्व समर्थन के साथ लोकसभा में संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 के पारित होने पर खुशी हुई। मैं पार्टी लाइनों के बाहर के सभी सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' यह एक ऐतिहासिक कानून है जो महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा और हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और भी अधिक भागीदारी को सक्षम करेगा।

बता दें कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है। इसके पारित होते ही अब लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में अब 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होगी। महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े। जिससे लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। बता दें कि इसके विरोध में सिर्फ 2 वोट ही पड़े हैं। AIMIM के 2 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। वहीं बिल का विरोध कर रही राजद का लोकसभा में कोई सांसद नहीं है।

Pm Narendra Modi Women Reservation Bill

चुनाव के ठीक बाद परिसीमन और जनगणना करवाई जाएगी: अमित शाह
महिला आरक्षण पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव के ठीक बाद परिसीमन और जनगणना करवाई जाएगी। इस बिल को लटकाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये संविधान संशोधन पांचवीं बार पेश हुआ है, इससे पहले 4 बार पेश हुआ था। लेकिन तब ऐसा क्या हुआ कि यह विधेयक पास नहीं हो पाया। देवगौड़ा जी से लेकर मनमोहन सिंह जी ने प्रयास किया, लेकिन ये पास नहीं हुआ, आखिर ऐसी कौन सी वजह थी। क्या मंशा अधूरी थी या कुछ लोगों ने इसे पास नहीं होने दिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+