Navsari Accident: पीएम मोदी ने नवसारी हादसे पर किया शोक व्यक्त, दो-दो लाख आर्थिक मदद की घोषणा

गुजरात के नवसारी जिले में फॉर्च्यूनर कार और लग्जरी बस में टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।

PM Narendra Modi

Navsari Accident News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर की सुबह गुजरात के नवसारी जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इस हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की भी घोषणा की। इस बात की जानकारी पीएमओ कार्यालय की तरफ से दी गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

आपको बता दें कि गुजरात के नवसारी में शनिवार तड़के एक लग्जरी बस और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 09 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

नवसारी के डिप्टी एसपी वीएन पटेल ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, आज सुबह अहमदाबाद-मुंबई हाईवे के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक गंभीर है जिसे सूरत रेफर किया गया है। हादसे के कारण को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि अल-सुबह वलसाड से आ रही फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+