जब पीएम से 'ब्रदर' मोदी बन गए पीएम मोदी
नई दिल्ली। शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सें में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। इस मौके पर आम जनता से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी अपने आधिकारिक निवास पर बच्चों से राखी बंधवाई।
सुबह से ही सात रेसकोर्स रोड और राष्ट्रपति भवन में स्कूली बच्चों की भीड़ इकट्ठा थी। हर कोई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को राखी बांधने को लेकर बेकरार था।
पीएम नरेंद्र मोदी के फेसबुक पर बने पेज पर कुछ फोटोग्राफ्स पोस्ट की गई हैं। इन फोटोग्राफ्स को देखकर उनके रक्षा बंधन मनाने का तो पता चलता ही है साथ ही साथ इस बात की जानकारी भी मिलती है कि पीएम मोदी छोटे बच्चों में खासे लोकप्रिय हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कि कैसे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने अपने बिजी शेड्यूल में से रक्षा बंधन के लिए समय निकाला।

बच्चों से राखी बंधवाते पीएम मोदी
सुबह से ही पीएम के घर पर स्कूली बच्चियों की भीड़ जमा थी। उन्होंने एक-एक करके पीएम मोदी को राखी बांधी।

बच्चों में नजर आया पीएम का क्रेज
जो स्कूली बच्चे पीएम मोदी के आधिकारिक निवास पर पहुंचे थे उनमें पीएम को लेकर एक जाना-पहचाना क्रेज नजर आया।

पीएम ने दिया आर्शीवाद
राखी बंधवाने के साथ ही पीएम ने इन बच्चियों को आर्शीवाद दिया।

पीएम को गिफ्ट की पेंटिंग
कुछ बच्चों ने इस मौके पर पीएम मोदी को रक्षा बंधन पर बनाई गई एक पेंटिंग भी गिफ्ट की।

स्पेशल बच्चों से भी बधवाई राखी
पीएम नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के मौके पर कुछ स्पेशल बच्चियों से भी राखी बंधवाकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

सोशल मीडिया पर शेयर कीं फोटोग्राफ्स
पीएम के इस खास सेलिब्रेशन की फोटोग्राफ फेसबुक और ट्विटर के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की गईं।

महिलाओं ने भी बांधी राखी
बच्चियों के अलावा कुछ महिलाएं भी पीएम के घर पर पहुंची थी। उन्होंने भी पीएम को राखी बांधी।

वृंदावन से भी आईं राखियां
बताया जा रहा है कि मथुरा वृंदावन से भी पीएम के लिए करीब 1000 राखियां भेजी गई हैं।

राष्ट्रपति को भी बांधी गई राखी
पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति भवन पर भी बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे।

अपने प्रेसीडेंट अंकल को बांधी राखी
यहां पर आए छोटे-छोटे स्कूली बच्चियों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राखी बांधी।












Click it and Unblock the Notifications