नरेंद्र मोदी की नेपाल जनकपुर यात्रा रद्द, सियासी पारा गर्म
जनकपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनकपुर में निकाली जा रही राम की बारात में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने जनकपुर, लुम्बिनी और मुक्तिनाथ जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। खबर है कि 26-27 नवंबर को काठमांडू में होने जा रहे 18वें सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

जनकपुर यात्रा रद्द करने की वजह अत्याधिक व्यस्तता बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी विदेशी संबन्धों पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में जनकपुर कार्यक्रम रद्द कर देने से नेपाल से रिश्तों में खटास पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि मोदी को अयोध्या से नेपाल के जनकपुर में निकाली जाने वाली राम की बारात में शामिल होना था।
समर्थक ने जताया कड़ा विरोध
नरेंद्र मोदी के इस तरह से यात्रा का अचानक रद्द होने से समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया है। यात्रा रद्द होने की हताशा में कई लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरीक़े से इस दौरे का आयोजन करने पर चर्चा हुई और फिर उसे












Click it and Unblock the Notifications