यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी खबर: इंडियन एयरफोर्स के विमान भी लोगों को ला सकते हैं स्वदेश
यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी खबर: इंडियन एयरफोर्स के विमान भी लोगों को लाएंगे स्वदेश
नई दिल्ली, 01 मार्च: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत की सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत देश वापस ला रही है। अब तक लगभग 2 हजार लोग ऑपरेशन गंगा के तहत स्वदेश ला गए हैं। अब आधिकारिक सूत्रों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायु सेना को निकासी प्रयासों में शामिल होने का आह्वान किया है। पीएम मोदी ने इंडियन एयरफोर्स से कहा है कि आप भी अपने विमान C-17s के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारत लाने में सहायता कीजिए। आईएएफ की क्षमताओं का लाभ उठाने से यह सुनिश्चित होगा कि कम से कम समय में अधिक लोगों को निकाला जा सके। हालांकि भारतीय वायु सेना या पीएमओ की ओर से अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Recommended Video

इंडियन एयरफोर्स आज ऑपरेशन गंगा से जुड़ सकता है
भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में कई सी -17 विमानों को तैनात करने की संभावना है। हालांकि भारतीय वायु सेना या पीएमओ की ओर से अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक कल शाम (28 फरवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार चौबीसों घंटे काम कर रही है।

भारत ने यूक्रन की राजधानी कीव को जल्द से जल्द छोड़ने की दी सलाह
इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को एक नई सलाह जारी की है, जिसमें उन्हें तत्काल कीव छोड़ने के लिए कहा गया है। भारतीय राजदूत ने कहा है कि उपलब्ध ट्रेनों या किसी अन्य माध्यम से कीव को जल्द से जल्द छोड़ दीजिए।

युद्धस्तर पर भारत यूक्रेन से लोगों को ला रहा है वापस
भारत ऑपरेशन गंगा के तहत युद्धस्तर पर निकासी प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है। सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के आसपास की सीमाओं से निकासी प्रक्रिया में समन्वय और तेजी लाने के लिए भेजा है। हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

चीन, अमेरिका जैसे देशों से भी भारत जल्दी में लोगों को ला रहा है वापस
फिलहाल भारत युद्धग्रस्त यूक्रेन में निकासी अभियान में अग्रणी है। चीन, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों ने या तो अपने निकासी मिशन को बंद कर दिया है या अपने नागरिकों को सुरक्षित करने में असमर्थता व्यक्त की है। लेकिन ऑपरेशन गंगा जोरों पर है। इसके अलावा, सरकार यूक्रेन के अनुरोध पर कीव को मानवीय सहायता और दवा की आपूर्ति भी भेज रही है।
Advisory to Indians in Kyiv
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) March 1, 2022
All Indian nationals including students are advised to leave Kyiv urgently today. Preferably by available trains or through any other means available.












Click it and Unblock the Notifications