जब मोदी ने मिलाया गुजरात बीजेपी कार्यकर्ता का नंबर, सुनाया दर्द बोले- वो मुझे खूनी कहते हैं
दिवाली की शाम वडोगरा के एक कारोबारी को ऐसा ही एक खास तोहफा मिला जब देश के प्रधानमंत्री ने खुद उन्हें फोन किया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने वडोदरा के गोपालभाई गोहिल से बातचीत की जो भाजपा के छोटे कार्यकर्ता भी हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपनी मन की बात में किसी का नाम ले लेते हैं या जिक्र करते हैं तो उस शख्स की जिंदगी बन जाती है। ऐसे में अगर प्रधानमंत्री किसी को खुद फोन करें तो फिर तो क्या ही बात। दिवाली की शाम वडोगरा के एक कारोबारी को ऐसा ही एक खास तोहफा मिला जब देश के प्रधानमंत्री ने खुद उन्हें फोन किया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने वडोदरा के गोपालभाई गोहिल से बातचीत की जो भाजपा के छोटे कार्यकर्ता भी हैं।

मोदी और गोपालभाई गोहिल के बातचीत का ऑडियो व्हॉटसेप पर वायरल हो गया है। इस फोन कॉल में मोदी ने लगभग 10 मिनट तक गोहिल और उनकी पत्नी से बातचीत की। दोनों ने गुजराती भाषा में ही बात की। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मोदी ने गोहिल से सिर्फ दिवाली नहीं, बल्कि गुजरात चुनाव और और भाजपा की जीत पर भी बात की।
दोनों के बीच हुई बातचीत-
मोदी: हैलो
गोहिल: नमस्ते सर
मोदी: नमस्ते गोपाल भाई। कैसे हैं आप?
गोहिल: मैं अच्छा हूं। आपको दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
मोदी: मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं अपने परिवार को दें।
गोहिल: धन्यावाद सर, मैं इस मौके पर गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी वडोदरा के लोगों की तरफ से आपको दिवाली की बधाई देता हूं।
मोदी: मुझे जो प्यार और सम्मान वडोदरा वे दिया है, उसके लिए मैं आज भी उसका आभारी हूं। आप आज भी स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं या कोई व्यापार करते हैं अब?
गोहिल: सर, मैं और मेरी पत्नी आज भी स्टेशनरी की दुकान ही चलाते हैं। मुझे अच्छे से याद है जब मैंने आपको राज महल रोड पर एक रोड शो के दौरान देखा था।
मोदी: मुझे भी वो दिन अच्छे से याद है दोस्त।
गोहिल: मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं। गुजरात में हाल ही में हुई घटनाओं और कांग्रेस की बयानबाजी के बाद, हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इन सबसे प्रभावित होने से कैसे रोकें?
मोदी: देखो, जब से जनसंघ का का निर्माण हुआ है, हमें विरोधी गालियां ही दे रहे हैं। यही हमारी किस्मत बनी हुई है। मेरी सलाह यही है कि इस नकारात्मक्ता से दूरी बना कर रखी जाए।
गोहिल: सही कहा।
मोदी: क्या आप मुझे ऐसे किसी चुनाव के बारे में बता सकते हैं जो झूठ और आलोचनाओं से न प्रभावित हुआ हो।
गोहिल: आपने सही कहा सर। कांग्रेस ने पहले भी ऐसा किया है।
मोदी: उन्होंने तो मुझे मौत का सौदागर भी कहा था। क्या आपको याद है?
गोहिल: जी सर।
मोदी: खूनी और खून से रंगे हाथ जैसे शब्द मेरे लिए इस्तेमाल किए गए। बताइए इससे बुरा कुछ हो सकता है। लेकिन जनता सच जानती है, वो समझती है।
गोहिल: जी सर।
मोदी: लोग पहले बयानों से अफवाह फैलाते थे, अब व्हॉटसेप का सहारा ले रहे हैं। उन्हें ऐसा करने दो, जनता खुद तय कर लेगी कि क्या सही है और क्या गलत। ऐसी बातों को अपने ऊपर हावी न होने दे। इनमें अपना वक्त न जाया करें।
गोहिल: जी सर।
मोदी: सच पर अपना ध्यान लगाएं और ऐसी बातों से प्रभावित न हों। हमने लोगों के लिए खूब काम किया है। भाजपा काफी समय से सरकार में है और अब तक हम पर एक भी आरोप नहीं लगे हैं।
गोहिल: सही कहा सर। हम पर कोई आरोप नहीं है।
मोदी: वो हमारे बारे में झूठ कैसे फैला सकते हैं जब हम सही हैं। हम हमेशा से सही रहे हैं, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। सच्चाई को फैलाने की जरूरत है।
गोहिल: बिल्कुल सर।
मोदी: आपसे बात कर के काफी अच्छा लगा। मेरी शुभकामनाएं अपने परिवार को दीजिएगा।
गोहिल की पत्नी: हम आपसे बात करने के लिए कब से इंतजार कर रहे थे सर।
गोहिल: कभी हमारे घर आएं सर, हमें काफी अच्छा लगेगा।
मोदी: जी जरूर। मैं 22 अक्टूबर को वडोदरा आ रहा हूं।
गोहिल: हम तैयार हैं सर। बीजेपी को 150 सीट दिलाना ही हमारा दिवाली गिफ्ट होगा। बाय सर।












Click it and Unblock the Notifications