पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद प्रह्लाद को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रह्लाद मोदी की किडनी में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते उन्हें भर्ती कराया गया है। बता दें कि प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई हैं। पीएम मोदी के कुल पांच भाई-बहन हैं जिसमे प्रह्लाद मोदी चौथे नंबर पर आते हैं। प्रह्लाद मोदी पीएम से दो साल छोटे हैं। अहमदाबाद में प्रह्लाद एक किराने की दुकान चलाते हैं और उनका एक टायर का शोरूम भी है।
प्रह्लाद मोदी 2018 में चर्चा में आए थे, जब उनका गुजरात फेयर प्राइस शॉप और केरोसिन लाइसेंस होल्ड के ग्राहकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते प्रह्लाद ने हड़ताल की थी। गौर करने वाली बात है कि प्रह्लाद गुजरात फेयर प्राइस शॉप ऑनर्स के अध्यक्ष हैं। बता दें कि पीएम मोदी के कुल पांच भाई-बहन हैं, जिसमे एक बहन है। पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद के अलावा पंकज मोदी और अमृत मोदी और सोमा मोदी हैं। वहीं बहन का नाम वासंती मोदी है। पीएम मोदी के सबसे बड़े भाई का नाम सोमा मोदी है। वह स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे, अब रिटायर हो गए हैं। वह अहमदाबाद में एक वृद्धाश्रम चलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications