पीएम मोदी बायोपिक के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी, सुशांत की हत्या का भी लगाया आरोप, जानें पूरा विवाद

पीएम मोदी बायोपिक के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी, सुशांत की हत्या का भी लगाया आरोप, जानें पूरा विवाद

मुंबई: पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक (PM Narendra Modi biopic) फिल्म के को-प्रोड्यूसर अमित बी वाधवानी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या ( Sushant Singh Rajput death) का आरोप भी अमित बी वाधवानी पर लगाया है। ऑनलाइन धमकी मिलने के बाद अमित बी वाधवानी ने मुंबई साइबर सेल ने शिकायत दर्ज कराई है। कोरोनो वायरस लॉकडाउन के बाद फिर से सिनेमाघरों में पीएम मोदी बायोपिक को रि-रिलीज किया गया है।

Narendra Modi biopic

पीएम मोदी बायोपिक रिलीज वाले पोस्ट पर मिली धमकी

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अमित बी वाधवानी को Optimistix नाम से एक फेसबुक अकाउंट ने नरेंद्र मोदी की बायोपिक के फिर से रिलीज होने वाली पोस्ट पर धमकी भरा कमेंट किया। धमकी देने वाले ने वाधवानी पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत में हाथ होने का भी आरोप लगाया था और उनकी बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

अमित बी वाधवानी ने कहा, मुझे धमकी मिले हैं। बेटी के बारे में सुनकर मैं हैरान था...क्योंकि मेरी एक बेटी भी नहीं है। हालांकि ये डरावना था, उसने टिप्पणियों में मेरी और मेरे दो साल के बेटे की तस्वीर भी पोस्ट की थी। मैंने उस तस्वीर को फेसबुक पर कभी पोस्ट नहीं किया था।

पुलिस ने एफआईआर फेसबुक अकाउंट वाले शख्स से की है और उनसे पूछताछ करेगी।

परिवार को धमकी मिलने से परेशान हैं: वाधवानी

वाधवानी ने एक बयान में कहा, मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा हूं और इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रहा हूं। सोशल मीडिया पर मैं हमेशा बिजनेस मूव्स और उद्योग के रुझानों के बारे में अपडेट देते रहता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी बयोपिक के सह-निर्माता के रूप में, मुझे सोशल मीडिया पर धमकी भरे टिप्पणियां मिली हैं, जो मुझे गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहते हैं। ट्रोल होना आम बात है, मैं समझता हूं लेकिन मेरे परिवार के लिए धमकी दी गई है, जो मुझे परेशान कर रहा है। मैंने साइबर सेल को आधिकारिक शिकायत दी है, उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+