Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

G7 Summit 2023 में सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, काफी पीछे छूटे बाइडेन..देखें लिस्ट

जापान के हिरोशिमा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी नेताओं को सर्वे हुआ था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी भी अन्य नेता के मुकाबले कहीं अधिक है।

PM Narendra Modi

G7 Summit 2023: जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन चल रहा है और इस सम्मेल ने पीएम नरेंद्र मोदी समेत विश्व के शीर्ष नेताओं ने भी हिस्सा लिया है। जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले नेताओं का सर्वे हुआ था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी भी अन्य नेता के मुकाबले कहीं अधिक है।

सर्वे की मानें तो 22 देशों में से सिर्फ चार देश के नेताओं की अनुमोदन रेटिंग 50 प्रतिशत से अधिक है और इसमें सबसे ऊपर जो नाम है वो भारती के पीएम नरेंद्र मोदी का है। पीएम मोदी की अनुमोदन रेटिंग 78 प्रतिशत है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट और मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर के नाम शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने हाल ही में 22 देशों का एक सर्वे किया था। इस सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई है कि जापान के हिरोशिमा में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में लोकप्रिय नेताओं की तुलना में अलोकप्रिय नेताओं की संख्या ज्यादा है।

Recommended Video

    PM Modi और Joe Biden की मुलाकात का Video Viral, Japan में ऐसे मिले दोनों नेता | वनइंडिया हिंदी

    अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने सर्वे के माध्यम से ऐसा दावा किया है कि अमेरिका, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन आदि देशों के राष्ट्राध्यक्षों को अपने-अपने देशों में लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। इस वजह से वे अलोकप्रिय हैं और उनकी अनुमोदन रेटिंग कम है।

    नेताओं की लोकप्रियता की लिस्ट

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमोदन रेटिंग 78 फीसदी है। वहीं, स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट की 62 फीसदी, मेक्सको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल ओब्रेडोर की 62 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीस की 53 फीसदी और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की 49 फीसदी है।

    वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 42 प्रतिशत, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 39 प्रतिशत, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की 34 प्रतिशत, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की 33 प्रतिशत, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की 31 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 25 प्रतिशत है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+