विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, महागठबंधन को कहा 'महामिलावट'

Recommended Video

      PM Modi ने Lok Sabha में Rahul Gandhi के Mahagathbandhan को बताया मिलावटी | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस के साथ-साथ महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए इसे महा मिलावट करार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने पुर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी और देश अनुभव करता है, जब मिलावटी सरकार होती है तब क्या हाल होता है, और अब तो महामिलावटी आने वाले हैं। ये महामिलावटी यहां पहुंचने वाले नहीं हैं, इसे आप कोलकाता में इकट्ठा करो।

      जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार के काम को देखा है

      पीएम ने कहा कि लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार के काम को देखा है। उन्होंने हमारा काम देखा है, वे उन लोगों की महामिलावट वाली सरकार नहीं चाहते जो हाल ही में कोलकाता में एकत्रित हुए हैं। पीएम ने कहा कि इस सरकार की पहचान ईमानदारी के लिए है, पारदर्शिता के लिए है और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए है। हम यहां से जाने के बाद जनता को अपने काम काज का लेखा जोखा देंने वाले हैं। मैं आप सभी को आने वाले चुनाव में हेल्दी कॉम्पिटीशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

      नई पीढ़ी देश को नई दिशा देगी

      नई पीढ़ी देश को नई दिशा देगी

      पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी जो लोकसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करने वाली है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है ये पीढ़ी देश को नई दिशा देने में अपना योगदान देगी। हम वो नहीं हैं जो चुनौतियों से भागते हैं। हम चुनौतियों का सामना करते हैं और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में आपातकाल थोपा कांग्रेस ने, लेकिन कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहा है। सेनाध्यक्ष को गुंडा कांग्रेस ने कहा, और कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहा है।

      कांग्रेस के लिए BC मतलब बिफोर कांग्रेस

      कांग्रेस के लिए BC मतलब बिफोर कांग्रेस

      मोदी पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को पता होना चाहिए कि जब वो मोदी पर उंगली उठाते हैं तो बाकी की चार उंगली उनकी तरफ होती है। जो कहते हैं कि ये अमीरों की सरकार है, तो मैं कहता हूं कि देश के गरीब ही मेरे अमीर हैं। गरीब ही मेरा इमान है, वही मेरी जिंदगी हैं, उन्ही के लिए जीता हूं, उन्हीं के लिए यहां आया हूं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए BC मतलब Before Congress और AD मतलब After Dynasty।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+