पीएम मोदी ने देव दीपावली पर काशीवासियों से किया वादा- मां गंगा की अविरल धारा की तरह काशी में विकास की गंगा बहती रहेगी

PM Narendra Modi arrives to attend Dev Deepavali Festival in Varanasi

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) का दौरा करने पहुंचे। यहां शाम को गोधुली की बेला में पीएम मोदी ने देव दीपावाली के अवसर पर गंगा के घाट पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी के घाट पर गंगा मैय्या की आरती में हिस्‍सा लिया और दीपदान किया।

pm

पीएम मोदी देव दीपावली महोत्सव के अलावा वाराणसी में और भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह उनका वाराणसी का 23वां दौरा है लेकिन कोरोना काल में पहली बार पीएम मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र काशी नगरी पधारे हैं। माना जा रहा था कि पीएम मोदी देव दीपावली के मौके पर वाराणसी को कई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं लेकिन अपने भाषण के दौराना उन्‍होंने किसी परियोजना की घोषण नहीं की।

pm

Recommended Video

      PM Modi ने Varanasi में Farmers Protest को लेकर विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी

      पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत हर हर महादेव, काशी कोतवाल की जय, अन्‍नपूर्णा देवी की जय, गंगा मइया की जय, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से किया और आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लगातार हर-हर महादेव का उद्घोष भक्‍त लगाते रहे।

      कोरोना काल में भी हमारी काशी जीवांत है

      पीएम मोदी ने बनारसी भाषा में अपने भाषण शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि कोरेाना में बहुत कुछ बदल दिया है लेकिन काशी की ये भक्ति,काशी की इस शक्ति को बदल नहीं सकता। काशी वैसे ही जीवांत है। काशी की गलियां दान पुण्‍य करती गंगा स्‍नान करते दिख रही है ये ही तो हमारी काशी है। आज मां गंगा के सानिध्‍य में काशी प्रकाश उत्‍सव मना रही और मां गंगा का स्‍नान करने का अवसर मिला। यहां देव दीपावली में हिस्‍सा लेना और इसके बाद सारनाथ में लेजर शो का साझी बनूंगा। ये सब काशी के लोगों के आर्शीवाद से ही संभव हुआ मैं इसे आपका ये स्‍नेह मानता हूं। उन्‍होंने कहा कि महादेव के आर्शीवाद से इस पवित्र पर्व पर डुबकी लगाने का सौभाग्य मिल रहा है।

      100 वर्ष बाद मां अन्‍नपूर्णा की चोरी हुई मूर्ति हमें वापस आ रही है

      प्रधानमंत्री ने कहा हमारे लिए एक और विशेष अवसर है कि जिसका जिक्र मैंने कल मन की बात में भी किया था। यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी मेरे पहले अपने भाषण में उसका जि‍क्र किया वो ये है कि काशी के 100 साल पहले जो माता अन्‍नपूर्णा की मूर्ति वाराणसी से चोरी हो गई थी वो अब वापस आ रही यानी हमारी मां अन्‍नपूर्णा वापस आ रही हैं।

      विपक्ष पर मोदी ने साधा निशाना बोले- दूसरों के लिए परिवार का नाम ही उनकी प्राथमिकता

      उन्‍होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ये मूर्तियां हमारी धरोहर हैं। ये प्रयास पहले ही कर लिया गया होता तो हमें ये काफी समय पहले मिल गया होता। पीएम ने कहा जहां हमारे लिए प्राथमिकता देश की धराेहर और देश की संस्‍कृति को सुरक्षित करना है वहीं कुछ लोगों के लिए देश की विरासत का मतलब अपना परिवार अपने परिवार का नाम और भविष्‍य सुरक्षित रखना है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे लिए विरासत का मतलब है हमारी संस्कृति, हमारी आस्था. उनके लिए विरासत का मतलब है अपनी मूर्तियां, अपने परिवार की तस्वीरें और मोदी ने पूछा मेरे काशीवासियों बताइए मैं सही रास्‍ते पर हूं न? तो काशी वासियों ने कहा हां रास्‍ते पर हैं आप।

      देव दीपावली पर मानो चंद्र भोलेनाथ के शीश पर विराजमान हो गए हो

      लाखों दीपों से काशी के 84 घाट का जगमगाना ये अलौकिक दृश्‍य हैं। ऐसा लग रहा काशी देवदीपवाली से जगमगा कर ऐसा लग रहा कि भोलेनाथ के शीश पर चंद्र विराजमान हो गए है। आत्‍मज्ञान से प्रकााशित होती है काशी पूरे विश्‍व को प्रकाश देने वाली है। काशी दुनिया को रास्‍ता दिखाती रहती है।आज भी हमारे देव काशी में दीपावली मना रहे हैं। काशी के लोग ही देवस्‍वरूप हैं, काशी के नर-नारी देव देवियों के स्‍वरूप हैं। इन 84 घाटों पर देव दीपावली पर देवता ही प्रज्‍जवलित कर रहे हैं।

      पंजाब के किसानों को पीएम मोदी ने याद दिलाई गुरु नानक की ये सीख

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा संपूर्ण विश्‍व को रोशनी देने वाली और पथ प्रदर्शन करने वाली है। काशी में समय-समय पर हुए महापुरुषों ने और काशी दुनिया को रास्ता दिखाई आई है। इस अवसर पर पंजाब के किसान जो आंदोलन कर रहे उन्‍हें गुरुपूरब पर गुरु गोविंद की एक सीख भी याद दिलाई। पीएम ने कहा कि आज हम रिफॉर्म्स की बात करते हैं, लेकिन समाज और व्यवस्था में रिफॉर्म्स के बहुत बड़े प्रतीक तो स्वयं गुरु नानक देव जी ही थे। उन्‍होंने कहा जब कुछ नेक कार्य किया जाता है तो उसका विरोध होता है लेकिन जो नेक नियत से जो कार्य किए जाते है विरोध के बावजूद उसमें सिद्धि प्राप्‍त होती है। पीएम मोदी ने अयोध्‍या, काशी और प्रयाग का ये क्षेत्र पर्यटन के लिए विकसित हो रहा है। बनारस में सारनाथ के साथ यहां सभी मंदिरों और गंगा के घाटों का पुर्नउत्‍थान करके इका जीर्वोद्धार किया जा रहा है। मोदी ने कहा ये ही बनारस का सदा बना रहने वाला रस है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने वोकल लोकल का नारा लगाया।

      मां गंगा की अविरल धारा की तरह काशी में विकास की गंगा बहती रहेगी

      पीएम मोदी ने कहा कोरोना के कारण मुझे इस बार काशी आने में देर हो गई लेकिन इतने महीनें बाद आया और आपके दर्शन से धन्‍य हो गया। मैं इस अन्‍नपूर्णा की धरती पर आपने कोरोना काल में किसी को भूखा रहने नहीं दिया है। देश के हर कोने में हो रहा वो काशी में भी हो रहा हूं। आप सेवा भाव को प्रणाम करता हूं। आपने गरीब की जो चिंता की है इसके लिए मैं आपकी जितनी कोई चिंता करूं वो कम होगी। मैं इसमें कोई कमी नहीं दूंगा। कोरोना को परास्‍त करके विकास के पथ पर हम बढ़ेगे, मां की गंगा की धारा की तरह हर विपत्तियों को दूर करते हुए विकास पर बढ़ते जाते है। जय मां काशी, जय मां भारती, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपने भाषण का अंत किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+