आज गंगा मईया के शरण में पहुंचेंगे PM नरेंद्र मोदी, रोड शो के बाद शुक्रवार को करेंगे नामांकन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन भरने के लिए आज बनारस पहुंचेगे। पीएम मोदी करीब 24 घंटे वाराणसी में रहेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों और रोड में हिस्सा लेंगे और अगले दिन 26 अप्रैल को वो नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी को एक बार फिर बनारस से उम्मीदवार घोषित किया है। पीएम मोदी यहां से मौजूदा सांसद भी हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बनारस में सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर दोपहर 2.45 बजे बीएचयू हेलिपैड पर उतरेगा। इसके बाद 3 बजे वे बीएचयू गेट पर स्थित मालवीय जी की प्रतिमा से रोड शो शुरू करेंगे। उनका यह रोड शो लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेघ घाट पहुंचेगा। शाम 7 बजे पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 बजे सम्मिलन कार्यक्रम में पीएम मोदी काशी के तीन हजार खास मेहमानों को संबोधित करेंगे।
26 अप्रैल का कार्यक्रम
26 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे पीएम मोदी कार्यकर्ता बैठक में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष और ऊपर की श्रेणी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचेगे। उसके बाद 11.15 बजे नामांकन के लिए कचहरी के लिए निकलेंगे। 11.30 बजे वो नामांकन करेंगे और 12.30 बजे होटल ताज में मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बनारस से रवाना होंगे। फिलहाल उनके काशी पहुंचने से पहले ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। हर चौक-चौहारों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- वाराणसी सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications