'हजारों परिवारों की होली की खुशी कई गुना बढ़ गई', रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पर बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि युवा भी अमृतकाल में देश को अपना योगदान देंगे। मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

PM Narendra Modi Addressing job fair: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में दूसरे रोजगार मेले को संबोधित किया। रोजगार मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस आयोजन से हजारों परिवारों की होली के इस महत्वपूर्ण त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय के भीतर गुजरात में दूसरी बार रोजगार मेले का आयोजन हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, मैं उन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले युवा पूरी लगन और निष्ठा के साथ अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। देश में बन रही नई संभावनाओं के लिए बड़े पैमाने पर स्किल्ड मैनपावर तैयार करने की जरूरत है।
Recommended Video

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल के दम पर ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में गुजरात में 1.5 लाख से अधिक युवाओं को राज्य सरकार में नौकरी मिली है। इसके अलावा गुजरात के 18 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार कार्यालय के माध्यम से अवसर प्रदान किए गए हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जनवरी को युवाओं को बड़ी सौगात दी थी। पीएम मोदी नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटे थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने नियुक्तियों को संबोधित किया था।
इस वर्ष के अंत तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। पीएम मोदी 71 हजार युवाओं को ऑफर लेटर दिए थे। मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी कई योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर के रोजगार मेले में देश के करीब 71 हजार युवाओं को ऑफर लेटर सौंपा था।
यह भी पढ़ें- Per Capita Income: मोदी सरकार में प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी, लेकिन एक्सपर्ट ने इस बात को लेकर जताई चिंता












Click it and Unblock the Notifications