अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, 1 दशक बाद मिला मौका

नई दिल्ली। पीएम मोदी को अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करने का निमंत्रण दिया गया है इसलिए 8 जून को पीएम मोदी अब अमेरिकी कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करेंगे।

ऐसे करने वाले वो भारत देश के पांचवे पीएम होंगे । आपको बता दे कि कि पूरे दस साल बाद भारत के किसी पीएम को अमेरिकी कांग्रेस के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करने का मौका मिला है, साल 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।

इस बारे में मीडिया को जानकारी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रियान ने दी है। रियान की ओर से जारी बयान में कहा गया है भारत और अमेरिका के संबंध ने दोस्ती की नई परिभाषा गढ़ी है, हम लोगों को बता सकते हैं कि साथ में साझा मूल्यों को बढ़ावा देकर प्रगति के द्वार कैसे खोल सकते हैं इसी कारण हम 8 जून को प्रधानमंत्री मोदी का यूएस कैपिटल में स्वागत करने को लेकर आशान्वित हैं।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ऐसा करने वाले देश के पांचवे पीएम होंगे इससे पहले देश के चार पीएम ऐसा कर चुके हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं..

  • राजीव गांधी (13 जुलाई, 1985)
  • पीवी नरसिंह राव (18 मई, 1994)
  • अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर, 2000)
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (19 जुलाई, 2005)

-
-
 अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+