PM नरेंद्र मोदी ने IIT निदेशकों को किया संबोधित, नवनियुक्त शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे मौजूद

PM नरेंद्र मोदी ने IIT निदेशकों को किया संबोधित, नवनियुक्त शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे मौजूद

नई दिल्ली, 08 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार (08 जुलाई) सुबह 11 बजे विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के निदेशकों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों के निदेशकों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी का ये संबोधन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर हुआ। पीएम मोदी के साथ इस मौके पर भारत के नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम मंत्रिमंडल का विस्तार के एक दिन बाद हुआ। पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को हालांकि कोई भी मंत्रालय नहीं दिया गया है।

Narendra Modi

फरवरी में IIT खड़गपुर को PM मोदी ने किया था संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2021 में आईआईटी खड़गपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छात्रों को अपनी क्षमता को पहचानने और आत्मविश्वास, आत्म-जागरूकता और निस्वार्थता के मंत्रों का पालन करने को कहा था। पीएम ने कहा था कि एक छात्र में सबसे ज्यादा जरूरी है कि उसका आत्मविश्वास, इसलिए छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

पीएम मोदी ने उस दौरान आईआईटी को 'स्वदेशी प्रौद्योगिकी संस्थान' भी कहा था और कहा था कि इंजीनियरों में चीजों को 'पैटर्न' से 'पेटेंट' तक ले जाने की क्षमता होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+