Pm Modi Birthday: पिछले 9 वर्षों में हिट रहीं पीएम मोदी की ये 10 पंचलाइन, जिन्होंने विपक्ष को कर दिया धाराशायी

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 73वां जन्म दिवस मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर देश भर में जश्न की तैयारी की गई है। इस मौके पर कई कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इसके अलावा देश के 70 स्थानों पर 70 मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी जो कि पीएम के जन्मदिन को खास बनाएंगे। इस मौके पर देशवासियों को एक खास तोहफा भी मिलने वाला है। दरअसल, सरकार देशवासियों के लिए Ayushman Bhava Campaign की भी लॉन्चिंग करने जा रही है।

तो चलिए, इन सब के बीच आज हम आपलोगों को पीएम मोदी की पिछले 9 वर्षों में हिट रही 10 पंचलाइन की चर्चा करेंगे जिन्होंने विपक्ष को हर मोर्चे पर धाराशायी कर दिया। हम बताएंगे कि पीएम मोदी ने कैसे शायरी और कविता से विपक्ष को चुप होने पर मजबूर कर दिया...

Pm Narendra Modi Birthday

ये हैं पीएम मोदी की 10 हिट पंचलाइन

काका हाथरसी की कविता पढ़ विपक्ष को किया चारों खाने चित्त
अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा वार किया था। उन्होंने इस दौरान काका हाथरसी की कविता पढ़ी और कहा कि 'पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग लाल मिर्च और हरी मिर्च का फर्क नहीं समझ पाए'। भेष बदलकर धोखा देने वालों की फितरत सामने आ गई है, फिर उन्होंने कविता की पंक्ति पढ़ी- दूर युद्ध से भागते, नाम रखा रणधीर, भागचंद की आज तक सोई है तकदीर।

परिवारवाद पर करारा वार
15 अगस्त पर संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए काम करना।

राहुल गांधी को बताया था फेल प्रोडक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 'मैं कांग्रेस की मुसीबत समझता हूं, वर्षों से एक ही फेल प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करते हैं'

कांग्रेस की बर्बादी का हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में शोध हुआ- पीएम मोदी
राहुल गांधी के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वाले बयान पर पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की बर्बादी का हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अध्ययन होगा। राहुल गांधी पर पीएम ने कहा कि इस प्रकार के लोगों के लिए दुष्यंत ने बहुत बेहतर शायरी की है, ''तुम्हारे पांव के नीचे, कोई जमीन नहीं है. कमाल यह है कि फिर भी तुम्हे यकीन नहीं है''

लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर विपक्ष पर बोला था हमला
बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग हाल ही में लाल चौक पर तिरंगा फहराकर आए, उन्होंने देखा होगा कि आज आप किस तरह से बिना किसी डर और बाधा के यहां पर घूम-फिर सकते हैं। उन्होंने 90 के दशक को याद दिलाया और कहा कि मैं भी गया था। लाल चौक पर झंडा फहराने का संकल्प लेकर निकला था। उस दौरान आतंकियों ने विरोध में पोस्टर लगाए, उसमें लिखा गया था लाल चौक पर झंडा फहराने वालों को बुरा अंजाम भुगतना होगा। तब हमने कहा कि देखते हैं हमें कौन रोक पाएगा। तब हमने बिना परवाह किए तिरंगा फहराया।

बाघ देखकर दिखाने लगे बंदूक के लाइसेंस
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि दो दोस्त थे, दोनों शिकार के लिए बंदूक लेकर जंगल गए थे। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अपनी बंदूक रख दी और जंगल में घूमने लगे। तभी सामने शेर आ गया जिस देखते ही वे डर गए और बंदूक के लाइसेंस दिखाने लगे। वैसे ही कांग्रेस पार्टी है गरीबों के लिए सिर्फ कानून बनाकर पल्ले झाड़ने का काम करती है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है कांग्रेस
राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का लोकसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की नीति 'फूट डालो राज करो' है। आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है।

आपने 100 साल तक सत्ता में नहीं आने का मन बना लिया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कभी-कभी मुझे विचार आता है कि जिस प्रकार से आप बोलते हैं, जिस प्रकार से आप मुद्दों को जोड़ते हैं तो ऐसा लगता है कि आपने मन बना लिया है कि आपको 100 साल तक सत्ता में नहीं आना है।

शूर्पनखा विवाद
बता दें कि 7 फरवरी 2018 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान किसी बात पर रेणुका चौधरी जोर से और लगातार हंसने लगी। इस पर प्रधानमंत्री ने तत्कालीन सभापति वेंकैया नायडु से कहा कि 'सभापति जी, मेरी आपसे प्रार्थना है रेणुका जी को आप कुछ मत कहिए। रामायण धारावाहिक के बाद ऐसी हंसी आज सुनने का सौभाग्य मिला है।' प्रधानमंत्री मोदी की इस बात पर सत्ता पक्ष के सांसदों के ठहाकों से सदन गूंज उठा था। बाद में रेणुका चौधरी ने मानहानि का केस करने की बात कही थी।

दुष्यंत कुमार के शेर से कांग्रेस पर हमला
संसद में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर तंज करते हुए दुष्यंत कुमार का यह शेर भी पढ़ा था... तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+