गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व: लाल किले से बोले PM मोदी- आज देश गुरुओं के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: सिखों के नौवें गुरू, गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले में बड़ा कार्यक्रम किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सिक्का और डाक टिकट जारी किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है आज हमारा देश पूरी निष्ठा के साथ हमारे गुरुओं के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। इस पुण्य अवसर पर सभी दस गुरुओं के चरणों में नमन करता हूँ।

गुरु तेग बहादुर का

पीएम मोदी ने कहा कि लालकिला कितने ही अहम कालखण्डों का साक्षी रहा है। इस किले ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी देखा है और देश के लिए मरने-मिटने वाले लोगों के हौसले को भी परखा है। यहाँ लालकिले के पास में ही गुरु तेगबहादुर जी के अमर बलिदान का प्रतीक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब भी है। ये पवित्र गुरुद्वारा हमें याद दिलाता है कि हमारी महान संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर जी का बलिदान कितना बड़ा था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान ने भारत की अनेकों पीढ़ियों को अपनी संस्कृति की मर्यादा की रक्षा के लिए, उसके मान-सम्मान के लिए जीने और मर-मिट जाने की प्रेरणा दी है। पटना में पटना साहिब और दिल्ली में रकाबगंज साहिब, हमें हर जगह गुरुओं के ज्ञान और आशीर्वाद के रूप में 'एक भारत' के दर्शन होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, उस समय देश में मजहबी कट्टरता की आंधी आई थी। धर्म को दर्शन, विज्ञान और आत्मशोध का विषय मानने वाले हमारे हिंदुस्तान के सामने ऐसे लोग थे जिन्होंने धर्म के नाम पर हिंसा और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी थी। तब भारत को अपनी पहचान बचाने के लिए एक बड़ी उम्मीद गुरु तेगबहादुर साहब के रूप में दिखी थी। औरंगजेब की आततायी सोच के सामने उस समय गुरु तेगबहादुर 'हिन्द दी चादर' बनकर, एक चट्टान बनकर खड़े हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+