अपने नहीं, इमरान ख़ान के लिए कहे थे पीएम मोदी ने ये शब्द
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो काफ़ी देखा जा रहा है जिसमें वो ख़ुद को कथित तौर पर 'पठान का बच्चा' कह रहे हैं.
10 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में पीएम मोदी को कहते सुना जा सकता है कि "मैं पठान का बच्चा हूँ. सच्चा बोलता हूँ और सच्चा करता हूँ."
जिन लोगों ने फ़ेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है, उन्होंने लिखा है, "मैं पठान का बच्चा हूँ. मोदी ने कश्मीर की रैली में ये कहा और भक्त इसे हिन्दू शेर साबित करने में तुले हैं."
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सैकड़ों बार देखा जा चुका है. लेकिन अपनी पड़ताल में हमने इस दावे को फ़र्ज़ी पाया है.

वीडियो की हक़ीक़त
हमने पाया कि इस वीडियो को ग़लत सूचना फैलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने भाषण से निकाला गया है.
पीएम मोदी के भाषण का यह वीडियो 23 फ़रवरी 2019 का है और ये वीडियो कश्मीर का नहीं, बल्कि राजस्थान के टोंक में हुई भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली का है.
भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक यू-ट्यूब पेज पर इस रैली का वीडियो 23 फ़रवरी को ही पोस्ट किया गया था जिसे देखने से पता चलता है कि पीएम मोदी ने 'पठान का बच्चा' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के लिए कहा था.
मोदी का पूरा बयान था, "पाकिस्तान में नयी सरकार बनी तो स्वाभाविक है जो नये प्रधानमंत्री बने थे. प्रोटोकॉल के तहत मैंने उनको फ़ोन करके बधाई दी थी. मैंने उनसे कहा था कि बहुत लड़ लिया हिंदुस्तान और पाकिस्तान ने. पाकिस्तान ने कुछ नहीं पाया."
"मैंने उनसे कहा था कि अब आप तो राजनीति में आये हो, खेल की दुनिया से आये हो, आओ भारत और पाकिस्तान मिल करके हम ग़रीबी के ख़िलाफ़ लड़ें, अशिक्षा के ख़िलाफ़ लड़ें, अंधश्रद्धा के ख़िलाफ़ लड़ें. यह बात मैंने उनको उस दिन कही थी. और उन्होंने मुझे एक बात और भी बताई थी कि मोदी जी मैं पठान का बच्चा हूँ, सच्चा बोलता हूँ और सच्चा करता हूँ. आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपने इन शब्दों को कसौटी पर कसने की ज़रूरत है. मैं देखता हूँ कि वो अपने इन शब्दों पर खरे उतरते हैं या नहीं उतरते हैं."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फ़रवरी 2019 को भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में हुए चरमपंथी हमले के संदर्भ में ये बयान दिया था.
इस हमले में भारत के 40 जवान मारे गये थे और भारत सरकार ने पाकिस्तान से इस मामले की गंभीरता से जाँच करने की अपील की थी.
(इस लिंक पर क्लिक करके भी आप हमसे जुड़ सकते हैं)
- पढ़ें फ़ैक्ट चेक की सभी कहानियाँ एक साथ - फ़ैक्ट चेक- जानें फ़र्ज़ी ख़बरों और दावों का सच
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications