PM मोदी की पशुपतिनाथ पूजा पर लोकसभा में हंगामा

narendra modi
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के नेपाल दौरे पर थे। नेपाल दौरे के दौरान पीएम मोदी ने यहां के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। मोदी की भगवान शिव के प्रति आस्था जगजाहिर है, लेकिन नेपाल में मोदी की पशुपतिनाथ की पूजा पर संसद में हंगामा मच गया।

नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करने पर लोकसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ और सदन को निलंबित करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस ने पीएम की पशुपतिनाथ पूजा पर आपत्ति जताई। टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोप्पाध्याय ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बीते हफ्ते ईद की मुबारकबाद भी देनी चाहिए थी। जो कि उन्होंने नहीं दी।

टीएमसी सांसद बंदोप्पाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नेपाल के एक मंदिर में पूजा की। हम इसकी तारीफ करते हैं। लेकिन उन्हें ईद मुबारक भी कहना चाहिए।' बंदोप्पाध्याय को जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडु ने कहा कि हम सर्व धर्म सम्भाव में यकीन करते हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को ईद की बधाई दी थी।

बीजेपी नेता के जवाब से कांग्रेस संतुष्ट नहीं हुई और पार्टी सांसद ने अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे पर बोलने की इजाजत मांगी। जब स्पीकर ने उन्हें इजाजत नहीं दी तो विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के आसन के पास जाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बैठक को 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सदन दोबारा शुरु होने के बाद कांग्रेस सांसद को बोलने की इजाजत दे दी गई, लेकिन उनकी कुछ टिप्पणियों को स्पीकर ने निजी मानते हुए उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी। इस पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन को फिर से दो बजे तक के लिए स्थगित किया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने नेपाल में अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान सोमवार को काठमांडु के नजदीक पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा की थी। उन्होंने इस जगह एक धर्मशाला बनवाने के लिए 25 करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया। मंदिर में उन्होंने 2500 किलोग्राम चंदन चढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+