46 के हुए राहुल गांधी, मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज 46 साल के हो गए हैं। राहुल के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं अपने जन्मदिन के अवसर पर राहुल आज पार्टी कार्यकर्ताओं से घर पर मुलाकात करेंगे।

राहुल के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें स्वस्थ्य जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा पार्टी नेता भी राहुल को बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने राहुल को सियासत में सबसे बेहतरीन इंसान बताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने भी राहुल को बधाई दी है। राहुल ने भी जन्मदिन के बधाई देने वाले नेताओं को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications