'मन की बात कार्यक्रम' में पीएम मोदी ने लता मंगेशकर से की खास बात

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएन के कार्यक्रम से लौटने के बाद रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम शुरू होते ही पीएम मोदी ने पहले लता मंगेशकर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे, आपका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, बस यही प्रार्थना है। बता दें कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्मदिन था, जिसके लिए पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर जाने से पहले लता मंगेशकर को फोन कर के जन्मदिन की बधाई दी थी।

pm modi wished lata mangeshkar on her birthday during mann ki baat

कार्यक्रम के शुरू होते ही पीएम मोदी ने कहा कि, 'आज की मन की बात में देश की महान शख्सियत की बात करूंगा। हम सभी हिंदुस्तान वासियों को उनके प्रति बहुत सम्मान है और लगाव है। वो उम्र में हम सभी से बहुत बड़ी हैं, हम उन्हें लता दीदी कहते हैं. लता दीदी 28 सितंबर को 90 वर्ष की हो रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी लता दीदी काफी ऐक्टिव हैं।'

बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में मन की बात कार्यक्रम का ये दूसरा संस्करण था। इससे पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 पर अपने विचार रखे थे। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का पहला कार्यक्रम साल 2014 में संबोधित किया था। तब से यह कार्यक्रम चला आ रहा है। हालांकि इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान इस कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक लगा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+