24 दिसंबर को Visva-Bharati University के शाताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। Visva-Bharati University: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शांतिनिकेतन में विश्व भारती यूनिवर्सिटी के शाताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को ये जानकारी भी दी है कि शाताब्दी समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी शामिल होंगे।

pm modi, narendra modi, prime minister narendra modi, visva bharti university, centenary celebration, shantiniketan, west bengal, west bengal governor, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल राज्यपाल, विश्व भारती यूनिवर्सिटी

विश्व भारती यूनिवर्सिटी की बात करें तो इसकी नींव शांतिनिकेतन में 1921 में रखी गई थी। इसकी शुरुआत एक आश्रम के तौर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में की थी। जहां बाद में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। साल 1990 में यहां केवल 5 पांच छात्रों के साथ शुरुआत की गई थी। फिर 1921 में इसे एक राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला। यहां इस समय 6 हजार से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। वहीं साल 1951 में यूनिवर्सिटी को संसद के एक अधिनियम के तहत केंद्रीय यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा मिला था।

आपको बता दें ये यूनिवर्सिटी केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है, जिससे दस उप-संस्थान भी संबंध हैं। यह उच्च शिक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है। यहां का पुस्तकालय भी हर प्रकार की पुस्तक मिलने के लिए काफी जाना जाता है। यूनिवर्सिटी की पहचान इसके प्राकृतिक और शांत वातावरण के लिए भी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+